
अंकिता हत्याकांड: 9 दिन बाद सामने आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, फेसबुक पर लिखा- असुरों का नाश करने आ रही हूं
AajTak
Ankita Bhandari Case: पिछले एक सप्ताह से पुलिस की रडार से बाहर रहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दावा किया है कि वह अब सबूतों के साथ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाएंगी. वहीं दूसरी ओर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने अपना नाम उछाले जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
उत्तराखंड की राजनीति और समाज में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से उबाल पर है. अंकिता हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण के बाद से गायब अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वापसी कर सनसनीखेज दावे किए हैं. वहीं दूसरी ओर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने अपना नाम उछाले जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
दरअसल, करीब एक सप्ताह के अंतराल के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पर अचानक वापसी ने नई हलचल पैदा कर दी है. अंकिता हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण के बाद जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी, वही उर्मिला सनावर अब सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं.
ऑडियो वायरल मामले और पूर्व में दर्ज मुकदमों के चलते पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी. लंबे समय तक सार्वजनिक मंच से दूर रहने के बाद उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि वह अंकित हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष पेश होने को तैयार हैं.
'सबूतों के साथ आ रही हूं'
अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी और लिखा, "असुरों का नाश करने के लिए देवी को भी 9 महीने छुप कर रहना पड़ा था, मैं 9 दिन के बाद अपने गर्भ जून से बाहर आ रही हूं... सबूतों के साथ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने. मैं SIT जांच के लिए तैयार हूं."
उर्मिला ने सीधा हमला करते हुए कहा कि जिनके पास 'क्लीनचिट' नहीं है, वे राजनीति न करें. उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की है कि उनके द्वारा दिए जाने वाले सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








