
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पीड़ित के पिता ने की आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग
AajTak
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पीड़ित के पिता ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग उठा दी है. ये भी कहा गया है कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाए. पिता की तरफ से ये आरोप भी लगा है कि उन पर इस लड़ाई से पीछे हटने का दबाव बनाया जा रहा है.
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी समेत उसके दूसरे साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन इस मामले से जुड़े कुछ ऐसे सवाल अभी भी बचे हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है. अब उन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए अंकिता भंडारी के पिता जमीन पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी तरफ से मांग की गई है कि आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाया जाए.
अंकिता भंडारी के पिता ने क्या कहा?
अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि एक तो इस कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए और तीनों का नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए. मैं आज यहां पर धरने पर बैठा हूं, मुख्यमंत्री जिस दिन मुझे मिले, उनसे कहा था कि कि जो अपराधी हैं, उनको फांसी की सजा दी जाए. लेकिन मुझे ऐसा कुछ नहीं लग रहा है, मैंने यह भी कहा था कि जो बुलडोजर चला है, वह किसके आदेश पर चला और बुलडोजर चलाने वाले का नाम क्या था. लेकिन अभी तक उन्होंने नाम नहीं बताया है, मेरी मांग ये है कि जो तीनों अपराधी हैं, इनकी जांच सीबीआई से करवाई जाए.
पीड़ित के पिता ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन पर केस ना लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. लेकिन वे इस लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाले हैं. उनकी तरफ से साफ कर दिया गया है कि जिन भी हत्यारों ने उनकी बेटी के साथ वो सुलूक किया था, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि वे अंतिम सांस तक अपनी बेटी के न्याय के लिए लड़ते रहेंगे. उन पर कोई कितना भी दबाव क्यों ना बना ले, वे इस लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाले हैं.
क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?
जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर हत्या कर दी थी. मामला सामने आने के बाद रिजॉर्ट मालिक ने ही राजस्व क्षेत्र में अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. उसके बाद 19 साल की अंकिता का शव बीते 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








