
'अंकल जी नए OSD के अतीत के बारे में बताएं', राजभवन में नियुक्तियों पर गवर्नर से महुआ का सवाल
AajTak
अपने कार्यालय में नियुक्त किए गए 6 लोगों को लेकर बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा है कि महुआ मोइत्रा द्वारा मीडिया और अपने ट्वीट में 6 निजी पदों पर रिश्तेदारों की नियुक्तियों की बात कही गई है वो तथ्यात्मक रूप से गलत है. वे OSD तीन अलग-अलग राज्यों से हैं और चार अलग-अलग जातियों से हैं. उनमें से कोई भी मेरे परिवार का निकटवर्ती नहीं है.
पश्चिम बंगाल सरकार और बंगाल के राज्यपाल के बीच का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ तृणमूल कांग्रेस पर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं तो अब राज्यपाल धनखड़ पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल पर अपने कार्यालय में परिवारवाद और अपने करीबियों को घुसाने का आरोप लगाया है. Asking Uncleji to lay out right here what antecedents of the appointees are & how each one got into Raj Bhavan. Do it NOW. BJP IT Cell can’t get you out of this one Uncleji.. And I don’t think Vice President of India also happening for you https://t.co/CMstjlsG6f महुआ मोइत्रा के आरोपों का जवाब देते हुए राज्यपाल धनखड़ ने कहा है कि महुआ के आरोप बेबुनियाद हैं. लेकिन महुआ मोइत्रा ने कहा है कि राज्यपाल राजभवन में नियुक्त किए गए अफसरों के पिछले पदों के बारे में बताएं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









