
अंकल के 'ठुमकों' के दीवाने हुए लोग, 'सारे लड़कों की' गाने पर किया जबरदस्त डांस- VIDEO वायरल
AajTak
इस वीडियो में सभी लोगों की निगाहें डांस को देखकर स्टेज पर अटक जाती हैं. डांस मूव्स भी एक से बढ़कर एक हैं. आसपास मौजूद लोग डांस का मजा लेते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को ठुमके लगाते हुए डांस करते देखा जा सकता है. शख्स 'सारे लड़कों की' गाने पर डांस कर रहा है. शर्ट पैंट पहनकर शख्स का ठुमके लगाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में सभी लोगों की निगाहें डांस देखकर स्टेज पर अटक जाती हैं. डांस मूव्स भी एक से बढ़कर एक हैं. आसपास मौजूद लोग डांस का मजा लेते दिख रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर बसंत फैजाबादी नामक अकाउंट से 23 जून को शेयर किया गया था. जो काफी वायरल हो रहा है. इसे आठ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसके साथ ही वीडियो को 2.4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- PHOTOS: लड़की ने महज 10 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से की शादी, पूरे परिवार ने मनाया जश्न, फिर मना शोक
डांस देखकर क्या बोल रहे हैं लोग?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'अंकल बहुत अच्छा डांस करते हो, ऐसे ही खुश रहो. भगवान आपको हमेशा खुश रखे.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'बहुत खूब चाचा जी, हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कान रहे.' तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है, 'वाह, क्या डांस है. बढ़िया अंकल जी.' चौथे यूजर ने कहा, 'वाह अंकल वाह, क्या खूब किए.' बहुत से लोगों ने इमोजी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है.
'सारे लड़कों की' गाना 1990 की रोमांटिक फिल्म 'दीवाना मुझ सा नहीं' का है. इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर आमिर खान और माधुरी दीक्षित थी. फिल्म की कहानी एक फोटोग्राफर के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक लड़की के प्यार को दोस्ती समझ बैठता है. लड़की पहले ही किसी और से सगाई कर चुकी होती है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











