
Zebronics का नया फिटनेस बैंड 2,999 रुपये में लॉन्च, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट कर सकता है मॉनिटर
AajTak
Zebronics Zeb-Fit2220CH फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च किया गया है. ये स्मार्टवॉच जैसा दिखाई देने वाला फिटनेस बैंड है. इस फिटनेस बैंड में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है.
Zebronics Zeb-Fit2220CH फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च किया गया है. ये स्मार्टवॉच जैसा दिखाई देने वाला फिटनेस बैंड है. इस फिटनेस बैंड में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है. ये डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है. इस नए फिटनेस बैंड में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ टच कलर डिस्प्ले दिया गया है. इसका डायल राउंड शेप वाला है. ये एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. Zebronics Zeb-Fit2220CH स्मार्ट बैंड की कीमत भारत में 2,999 रुपये रखी गई है. इस वियरेबल को ऐमेजॉन से तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है. ये ऑप्शन्स- ब्लैक केस विद ब्लैक स्ट्रैप, गोल्ड केस विद रोज गोल्ड स्ट्रैप और सिल्वर केस विद कैडेट ग्रे स्ट्रैप वाले हैं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












