
Youtube की कमाई से ऋतिक रोशन का पड़ोसी बना, महल जैसा घर देखकर चौंकी फराह खान
AajTak
रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया स्टार हैं. वो यूट्यूब से तगड़ी कमाई करते हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की बिल्डिंग में महलों जैसा घर बनाया है, जिसकी झलक फराह खान ने दिखाई है.
रणवीर इलाहाबादिया एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. 32 साल की उम्र में उन्होंने बड़ा नाम कमा लिया है. रणवीर पॉडकास्ट भी चलाते हैं, जिसमें बॉलीवुड, स्पोर्ट्स समेत कई दिग्गज हस्तियां नजर आ चुकी हैं. अब रणवीर ने अपने लैविश घर की झलक दिखाई है, जो उन्होंने यूट्यूब की कमाई से खरीदा है.
इतना आलीशान है रणवीर का घर
दरअसल, फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंचीं. फराह ने अपने व्लॉग में रणवीर के घर का टूर भी कराया. रणवीर ने बताया कि वो ऋतिक रोशन की बिल्डिंग में ही रहते हैं.
रणवीर का घर का अंदर से काफी बड़ा और लैविश है. उनके घर में एक बड़ा हॉल है, जहां बिग सिटिंग एरिया बनाया गया है. घर में काफी बड़ी बालकनी है, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. रणवीर ने अपना बेडरूम भी दिखाया. उन्होंने कहा कि ये पहली बार है, जब कैमरे पर वो अपना बेडरूम दिखा रहे हैं. रणवीर के बेडरूम में हर टाइम दीया जलता है. इससे उन्हें पॉजिटिविटी फील होती है.
रणवीर के घर में एक वॉकिंग वॉर्डरोब भी है, जिसकी झलक देख फराह खान के भी होश उड़ गए. फराह ने उनकी वॉकिंग वॉर्डरोब की खूब तारीफ की. हर चीज को उन्होंने साफी सिस्टमैटिकली लगाया हुआ है, जिससे फराह इंप्रेस हुईं.













