
Yogi सरकार की राह पर शिवराज, 8800 करोड़ की जमीन भू-माफियाओं से मुक्त
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी सरकार अब भू-माफियाओं के खिलाफ जबरजस्त कार्यवाही कर रही है, प्रदेश के कई हिस्सों में भू-माफियाओं हों या एंटी सोशल एलिमेंट, उनकी दुकानों और मकानों को तोड़ा जा रहा है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आजतक के संवाददाता रवीश पाल सिंह से बातचीत में कहा कि भू-माफिया के खिलाफ 2 साल से जारी अभियान में अब तक 1500 भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8800 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त कराई जा चुकी है. गुंडे-बदमाशों को नहीं छोड़ा जाएगा. सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इसके लिए प्रदेश में फिर से भू-माफिया के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत इंदौर से हुई है. देखें ये रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











