
Yeh Kaali Kaali Ankhein Review: बम-कट्टे वालों से हवाई चप्पल लेकर मुकाबला करने चले हैं ताहिर, ट्विस्ट और खूनी संघर्ष से भरी है सीरीज
AajTak
Yeh Kaali Kaali Ankhein Review: ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी शर्मा की सीरीज 'ये काली काली आंखें' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. नाम से रोमांटिक लगने वाली ये सीरीज असल में कुछ और ही है. देखने से पहले पढ़ें हमारा रिव्यू.
ये काली काली आंखें गाना तो हम सभी को याद है. शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' का ये रोमांटिक गाना आज भी फैंस की जुबान पर चढ़ा है. ऐसे में अगर इस नाम से कोई वेब सीरीज आए तो सुनने वाले को यही लगेगा कि वो रोमांटिक होगी. लेकिन जनाब ऐसा है नहीं. ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह स्टारर वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' एक क्राइम थ्रिलर है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












