
Xiaomi ने लॉन्च की Redmi K70 सीरीज, कम दाम में मिलेगी फ्लैगशिप लेवल वाली परफॉर्मेंस
AajTak
Redmi K70 Series Launch: शाओमी ने अपने दमदार फोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो मिड रेंज बजट में आते हैं. इन फोन्स में कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस को बजट पैकेज में शामिल किया है. Redmi K70 Pro में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. हैंडसेट में दमदार बैटरी दी गई है.
Xiaomi ने चीनी बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी कंपनी की Redmi सीरीज के टॉप फोन्स हैं, जो भारतीय बाजार में रिब्रांड होकर आएंगे. कंपनी ने Redmi K70, Redmi K70E और Redmi K70 Pro को लॉन्च किया है. ये सभी फोन्स लगभग एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं.
इनमें 6.67-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रेज्योलूशन के साथ आते हैं. इसके अलावा यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा. सभी फोन्स Android 14 पर बेस्ड Hyper OS पर काम करते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
शाओमी ने इस सीरीज को मिड रेंज बजट में लॉन्च किया है. चीनी बाजार में Redmi K70 की शुरुआती कीमत 2499 युआन (लगभग 29 हजार रुपये) है. ये कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं Redmi K70 Pro की कीमत 3299 युआन (लगभग 38,600 रुपये) से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- Redmi 12 हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई कीमत, अब इतने में खरीद सकते हैं आप
इसका टॉप वेरिएंट 4,399 युआन (लगभग 51 हजार रुपये) में आता है. ये कीमत फोन के 24GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं Redmi K70E की कीमत 1999 युआन (लगभग 23 हजार रुपये) से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
Redmi K70 Pro में 6.67-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है. इसमें 24GB तक RAM और 1TB तक का स्टोरेज मिलता है. फोन में 50MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











