
Xiaomi ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Mi Mix Fold
AajTak
Xiaomi ने फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ Mi Mix Fold लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 37 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा. क्या खास है इस स्मार्टफोन में यहां जानें.
Xiaomi ने अपने एक इवेंट में Mi Mix सीरीज का अगला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Mi Mix Fold कंपनी की तरफ से पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है. Mi Mix नाम से कंपनी पहले से कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन लॉन्च करती रही है. लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि Mi Mix Fold को कंपनी सैमसंग और हुआवे के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देगी. Mi Mix Fold में 8.01 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो OLED पैनल है. डिस्प्ले में Dolby Vision HDR सपोर्ट भी दिया गया है. Mi Mix Fold की बाहरी डिस्प्ले 6.52 इंच की है और इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. Xiaomi ने दावा किया है कि Mi Mix ऑडियो के मामले में काफी आगे है. कंपनी के मुताबिक इसमें Harman Kardon ट्यून्ड स्पीकर्स दिए गए हैं जो 3D पैनारॉमिक साउंड के लिए हैं.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












