
XBB.1.5 Covid variant: 120 गुना खतरनाक कोरोना वैरिएंट आया सामने, वैक्सीन को भी कर सकता है बेअसर!
AajTak
XBB.1.5 Covid variant: अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट XBB.1.5 के कई मामले सामने आए हैं. अमेरिका के लगभग 40 प्रतिशत केस इसी वैरिएंट के हैं. यह वैरिएंट्स BQ1 वैरिएंट की तुलना में 120 प्रतिशत तेजी से फैलता है. XBB.1.5 वैरिएंट क्या है? XBB.1.5 वैरिएंट कितना खतरनाक है? इस बारे में जानिए
COVID-19 in india: कोरोना के बढ़ते हुए मामलों ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं. चीन में तबाही मचा रहा ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बन चुका था और इसके मामले भारत में भी लगातार मिल रहे हैं. कोरोना केसों के बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और इस लेकर कई हाई लेवल बैठकें भी हो चुकी हैं. इस बीच अमेरिका से एक और बड़ी खबर सामने आई है. वहां पर एक और खतरनाक वैरिएंट तबाही मचा रहा है. यब ऑमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट है और यह BQ1 वैरिएंट से 120 गुना तेजी से फैलता है. मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम (Dr. Michael Osterholm) के मुताबिक, अमेरिका में कोविड-19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन XBB.1.5 के कारण फैल रहे हैं. इस वैरिएंट से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है. XBB.1.5 क्या है? लक्षण क्या हैं? इस बारे में जान लीजिए.
XBB.1.5 वैरिएंट क्या है?
XBB को पहली बार अगस्त में भारत में पहचाना गया था. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज (Andrew Pekosz) के मुताबिक, "XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है जो इसे शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाता है. वायरस को शरीर की कोशिकाओं में कसकर बंधने की जरूरत होती है ताकि वे आसानी से अंदर जाकर संक्रमण फैला सकें.
महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) के अनुसार, यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से शरीर की इम्युनिटी से लड़कर बच निकलने में सक्षम है. नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में इस वैरिएंट की इन्फेक्शन रेट बहुत ज्यादा है.
वायरोलॉजिस्ट जी कांग (Virologist G Kang) के अनुसार, XXB सभी ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स की तरह है. डेटा से पता चलता है कि XBB15 वैरिएंट BQ1 वैरिएंट की तुलना में 108 प्रतिशत तेज था लेकिन अधिक डेटा प्राप्त होने के बाद यह 120 गुना तेज (खतरनाक) है.इतना खतरनाक क्यों है ये वैरिएंट?
पेकिंग विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक और सहायक प्रोफेसर, यूनलॉन्ग रिचर्ड काओ (Yunlong Richard Cao) के मुताबिक, XBB.1.5 ना केवल एंटीबॉडी को प्रभावित कर रहा है बल्कि उसे कमजोर भी कर रहा है. कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक्सबीबी जैसे सब-वैरिएंट्स का आना "वर्तमान कोविड वैक्सीनेशन के असर को कम कर सकता है जिससे संक्रमण के साथ-साथ नए इंफेक्शन में भी वृद्धि हो सकती है. महामारी वैज्ञानिक एरिक फेगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) ने कहा, "मेरे मुताबिक अमेरिका की वैक्सीन बाइवेलेंट BA5 और ब्रिटेन की वैक्सीन बाइवेलेंट BA1 कुछ प्रभावशाली हो सकती है. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी क्योंकि XBB15 वैरिएंट BA2 स्ट्रेन का स्पेशल रिकॉम्बिनेशन है. हालंकि यह बात उन्होंने यूके और यूएस की वैक्सीन वुहान 1.0 या बाइवेलेंट वैक्सीन को लेकर कही है. XXB.1.5 अन्य वैरिएंट से किस तरह अलग है?

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








