
WTC 2023 Final: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच हुआ दिलचस्प, क्या पक्का है टीम इंडिया का WTC का टिकट? समझें
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया का पहुंचना लगभग तय हो गया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी अहमदाबाद टेस्ट से इतर टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड से भी खुशखबरी आ रही है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचने के लिए अहमदाबाद टेस्ट काफी अहम है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत-ऑस्ट्रेलिया की लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत ने 571 का बड़ा स्कोर बनाया, इसी के साथ मैच के आखिरी दिन उसके पास इतिहास रचने का मौका है. लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ अहमदाबाद टेस्ट ही जरूरी नहीं है. क्योंकि इस टिकट के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच पर भी काफी कुछ निर्भर करने वाला है. 13 मार्च को जब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी अहमदाबाद टेस्ट का आखिरी दिन चल रहा है, उसी वक्त क्राइस्टचर्च में श्रीलंका-न्यूजीलैंड के पहले मैच का भी आखिरी दिन चल रहा है. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को आखिरी दिन 285 रनों का टारगेट दिया था. पांचवें दिन के दूसरे सेशन तक न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिर चुके हैं और उसका स्कोर 100 के पार है. यानी आखिरी 32 ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 185 रन चाहिए. वहीं श्रीलंका को इतिहास रचने के लिए 7 विकेट की दरकार है.
क्लिक करें: स्टीव स्मिथ के बिछाए जाल में यूं फंसे विराट कोहली... गंवाया दोहरा शतक जड़ने का चांस भारत के लिए कैसा नतीजा है जरूरी? • श्रीलंका अगर इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेता है, तब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का टिकट कुछ देर के लिए टल सकता है. • न्यूजीलैंड अगर इस मैच को ड्रॉ कराता है या फिर जीत जाता है, तब टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी. • अगर क्राइस्टचर्च मैच ड्रॉ होता है और इधर अहमदाबाद मैच भी ड्रॉ होता है, तब टीम इंडिया WTC फाइनल में पहुंच जाएगी. • श्रीलंका को अगर फाइनल में पहुंचना है, तब उसे न्यूजीलैंड को दोनों टेस्ट मैच में हराना होगा. जो श्रीलंका के लिए काफी मुश्किल हो सकता है.
यानी भारत के लिए श्रीलंका की जीत ही सबसे बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में हरा देता है और इधर ऑस्ट्रेलिया-भारत का टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है. तब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के टिकट के लिए श्रीलंका-न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट का इंतजार करना होगा. क्योंकि अगर वहां भी श्रीलंका जीतता है, तब वह फाइनल में पहुंचेगा लेकिन अगर मैच ड्रॉ या न्यूजीलैंड की जीत होती है तब भारत फाइनल में पहुंचेगा.
WTC प्वाइंट टेबल (2021 - 2023) 1. ऑस्ट्रेलिया- 68.52 प्रतिशत अंक, 11 जीत, 3 हार, 4 ड्रॉ2. भारत- 60.29 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 5 हार, 2 ड्रॉ 3. साउथ अफ्रीका- 55.56 प्रतिशत अंक, 8 जीत, 6 हार, 1 ड्रॉ4. श्रीलंका- 53.33 प्रतिशत अंक, 5 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ5. इंग्लैंड- 46.97 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 8 हार, 4 ड्रॉ

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



