
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा का छलका दर्द, बोले- मुझे अब टीम इंडिया में कभी जगह नहीं मिलेगी
AajTak
भारतीय स्टार विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा के लिए IPL में 2014 के बाद 2022 सीजन बेहद शानदार रहा. 2022 में साहा ने अपनी गुजरात टाइटन्स टीम को चैम्पियन बनाया है...
भारतीय स्टार विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा का एक बार फिर दर्द छलका है. उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किया गया, जबकि हाल ही में साहा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन किया था. साहा ने अपने एक बयान में इस दर्द को जाहिर भी किया है.
साहा ने कहा कि शायद अब मुझे टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी. यदि सेलेक्टर्स को मुझे चुनना होता, तो मेरा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए चुन सकते थे. मगर ऐसा नहीं हुआ है.
कोच और सेलेक्टर्स ने पहले ही बता दिया
ऋद्धिमान साहा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया में आगे कभी मुझे चुना जाएगा, क्योंकि कोच और चीफ सेलेक्टर्स ने पहले ही मुझे यह जानकारी दे दी है. यदि उन्हें मुझे सेलेक्ट करना होता तो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखते हुए मुझे इंग्लैंड दौरे के लिए सेलेक्ट किया जा चुका होता.'
साहा ने कहा, 'मुझे पहले ही क्लियर कर दिया गया है कि मेरे पास अब ऑप्शन बेहद कम हैं. मगर मेरे लिए जरूरी है कि मैं अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाऊं. जब तक मुझे खेल से प्यार है, मैं खेलता रहूंगा. '
साहा के बेस्ट आईपीएल सीजन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









