
World War: किसी भी वक्त छिड़ सकता है विश्वयुद्ध! पुतिन ने नाटो देशों को दे दी बड़ी चेतावनी
AajTak
50 दिन की जंग के बाद यूक्रेन बहुत ही भयानक स्थिति में है. बूचा के नजदीक एक गांव में रूसी कब्जे के बाद हालात खराब हैं. बूचा में रूसी फौजों के जाने के बाद तबाह और कबाड़ हुए हथियारों का जखीरा सामने आया है. ये वो टैंक और गाड़ियां हैं जो यूक्रेनी फौज ने तबाह किए हैं. यूक्रेन की स्थिति तो वैसी ही खराब हैं लेकिन अब पुतिन ने नाटो देशों को चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने यूक्रेन की मदद करना जारी रखा तो किसी भी समय तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है. पुतिन ने कहा कि यूक्रेन आने वाले नाटो वाहनों पर हमले का हक़ है, यूक्रेन की मदद की तो हमला करेंगे. देखें पूरी वीडियो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










