
World Exclusive: तालिबान के शीर्ष नेतृत्व ने कहा- सबको मिलेगी सुरक्षा, नहीं लिया जाएगा बदला
AajTak
तालिबानी लीडरशिप मुल्ला बरादर की अगुवाई में करीब 20 साल के बाद अफगानिस्तान पहुंची है. तालिबान के शीर्ष नेताओं से कंधार में आजतक ने खास बातचीत की है.
तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. तालिबानी लीडरशिप मुल्ला बरादर की अगुवाई में करीब 20 साल के बाद अफगानिस्तान पहुंची है. तालिबान के शीर्ष नेताओं से कंधार में आजतक ने खास बातचीत की है. तालिबानियों ने भरोसा दिलाया है कि नई सरकार में किसी से भी बदला नहीं लिया जाएगा. तालिबान के संस्थापकों में से एक मुल्ला खैरुल्लाह खैरख्वाह ने आजतक से कहा कि हमने अफगानिस्तान में हर किसी के लिए माफी का ऐलान किया है, ऐसे में किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं है. किसी से बदला नहीं लिया जाएगा : अब्दुल सलाम तालिबानी नेताओं से आजतक की #Exclusive बातचीत#ATVideo (@ashraf_wani ; सदिकुल्लाह )#Kabul #Taliban pic.twitter.com/zNIqU8Da97
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










