
World Diabetes Day: आयुर्वेद ने बताए हैं डायबिटीज से बचने के ये उपाय, आंख बंद करके इन पर कर सकते हैं भरोसा
AajTak
डायबिटीज केवल किसी एक दवा से ठीक होने वाली बीमारी नहीं है बल्कि आपका खानपान और जीवनशैली का रोल भी डायबिटीज के इलाज में महत्वपूर्ण है. डॉक्टर्स का कहना है कि टाइप 1 डायबिटीज को कंट्रोल करने में आयुर्वेद बड़ी भूमिका निभाता है. यहां हम आपको आयुर्वेद के बताए उन उपायों को बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप इस बीमारी से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.
Ayurvedic tips on World Diabetes Day 2022: आज के समय में डायबिटीज (मधुमेह) की बीमारी लोगों के बीच तेजी से पैर पसार रही है. हर उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं और अगर एक बार किसी को ये बीमारी हो जाए तो ताउम्र उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती. डॉक्टर डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह लोगों की खराब लाइफस्टाइल को बताते हैं. वहीं, आयुर्वेद का भी कहना है कि अगर कोई व्यक्ति वक्त रहते अपने खानपान और जीवनशैली को सुधार लेता है तब वो मधुमेह से बच सकता है.
यहां हम आपको किसी आयुर्वेदिक दवा या टोटके के बारे में नहीं बता रहे हैं बल्कि हम आपको उस पद्धति के बारे में बताएंगे जिसे अगर आपने अपनी जिंदगी में शामिल कर लिया तो फिर ये बीमारी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी और अगर आपको ये बीमारी नहीं है तो भी वो कभी आपको छू तक नहीं पाएगी.
मौजूदा समय में लोगों के बीच दो तरह की डायबिटीज तेजी से फैल रही है जिसमें एक है टाइप 1 डायबिटीज. इस डायबिटीज में आपके शरीर में इंसुलिन (इंसुलिन एक तरह का हार्मोन है जो खून में मौजूद शुगर को ऊर्जा में बदलता है) का उत्पादन ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है. वहीं, टाइप 2 डायबिटीज में शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं.
बचने के लिए इस जूस का करें सेवन
मधुमेह को प्राकृतिक रूप से ठीक करने की बात आए तो इसमें आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है जो कई प्रकार के फलों, सब्जियों और जड़ी बूटियों का मिश्रण होती हैं. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आंवला, जामुन के बीज और करेला का जूस बहुत फायदेमंद होता है. टाइप 1 और 2 दोनों प्रकार के मधुमेह रोगी करेले के जूस का लाभ उठा सकते हैं जिसका सेवन सुबह-सुबह करना ज्यादा बेहतर है.
अगर आपको डायबिटीज नहीं है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं ये आपके पेट के लिए बहुत अच्छा है और ये पाचन को बेहतर करता है. ये शरीर को ताकत भी देता है. लेकिन अगर आप मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और दवाएं ले रहे हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












