
World Cup Super League: भारतीय टीम वर्ल्ड कप सुपर लीग में टॉप पर काबिज, न्यूजीलैंड से हारकर भी नहीं हुआ नुकसान
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस जीत के बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (CWCSL) के तहत न्यूजीलैंड टीम को 10 पॉइंट्स मिले. मगर हार के बावजूद टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं हुआ है...
World Cup Super League: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में सीरीज के पहले वनडे मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (CWCSL) के तहत न्यूजीलैंड टीम को 10 पॉइंट्स मिले.
मगर भारतीय टीम को हारने के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ है. टीम इंडिया अब भी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. इस वक्त भारतीय टीम के सबसे ज्यादा 129 अंक हैं. जबकि न्यूजीलैंड टीम 120 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर काबिज है.
न्यूजीलैंड टीम को जीत के बाद बम्पर फायदा
न्यूजीलैंड की टीम को इस जीत से बम्पर फायदा हुआ है. इस जीत के बदौलत कीवी टीम दो पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंची है. इन सबके अलावा दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड के 18 मैचों में 125 अंक हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया (18 मैचों में 120 अंक) और बांग्लादेश (18 मैचों में 120 अंक) के भी बराबर अंक हैं.
न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉम लैथम और केन विलियमसन की शानदार पारियों की बदौलत लीग तालिका में छलांग लगाई. इस जीत से न्यूजीलैंड को 10 CWCSL (क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग) अंक मिले. बता दें कि नियम के मुताबिक, हर एक टीम को जीत पर 10 पॉइंट्स मिलते हैं. मैच टाई, बेनतीजा या रद्द होता है, तो पांच अंक मिलते हैं. हारने पर कोई अंक नहीं मिलते.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









