
World Cup 2023: 20 साल में कुछ नहीं बदला... दादा से हिटमैन तक एक जैसे रहे WC फाइनल में हार के 6 संयोग
AajTak
World Cup 2023: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप में 20 साल पुराना हिसाब चुकता करने से भी चूक गई. इसे दुर्भाग्य कहें या संयोग, लेकिन 2003 के विश्व कप फाइनल में भी टीम इंडिया ने कंगारुओं से ऐसे ही मात खाई थी. आंकड़े बताते हैं कि दोनों विश्व कप में टीम इंडिया की हार की कहानी लगभग एक जैसी ही रही है.
World Cup 2023 and 2003 Final: 19 नवंबर 2023. वो तारीख जब टीम इंडिया विश्व कप फाइनल में जीत की नई इबारत लिखने मैदान पर उतरी थी. कपिल देव और एमएस धोनी की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनने से रोहित ब्रिगेड बस एक कदम दूर थी. लेकिन तभी कंगारुओं ने ऐसी बाजी पलटी कि करोड़ों देशवासियों के सपने चूर-चूर हो गए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC विश्व कप के फाइनल में कंगारुओं ने भारत को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी और छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बने.
इस तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप में 20 साल पुराना हिसाब चुकता करने से भी चूक गई. इसे दुर्भाग्य कहें या संयोग, लेकिन 2003 के विश्व कप फाइनल में भी टीम इंडिया ने कंगारुओं से ऐसे ही मात खाई थी. आंकड़े बताते हैं कि दोनों विश्व कप में टीम इंडिया की हार की कहानी लगभग एक जैसी ही रही है.
1. सचिन-शुभमन ने बनाए 4-4 रन 2003 के विश्व कप फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. सचिन ग्लेन मैक्ग्रा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे थे. इस विश्व कप फाइनल में शुभमन गिल भी 4 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हुए.
2. पहले ओवर में 15 रन यह एक दुर्लभ संयोग है कि दोनों विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पारी के पहले ही ओवर में 15-15 रन लुटाए. 2003 के विश्व कप फाइनल में जहीर खाने ने पहले ओवर में 15 रन दिए थे. पहले ओवर में 15 रन देने का यह सिलसिला इस बार जसप्रीत बुमराह ने जारी रखा.
3. 6 बल्लेबाजों का सिंगल डिजिट स्कोर दोनों विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया के 6 ऐसे बल्लेबाज रहे, जो अपना स्कोर डबल डिजिट में भी कन्वर्ट नहीं कर पाए. 2003 के विश्व कप फाइनल में सचिन तेंदुलकर (4), मोहम्मद कैफ (0), हरभजन सिंह (7), जहीर खान (4), जवागल श्रीनाथ (1) और आशीष नेहरा (8 नाबाद) समेत 6 बल्लेबाज सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हो गए थे.
जबकि इस विश्व कप फाइनल में शुभमन गिल (4), श्रेयस अय्यर (4), रवींद्र जडेजा (9), मोहम्मद शमी (6), जसप्रीप बुमराह (1) और मोहम्मद सिराज (9 नाबाद) रन के सिंगल डिजिट स्कोर पर क्रीज से लौट गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












