
World Cup 2023: भारत-न्यूजीलैंड मैच के बीच 'वड़ा पाव' की बात क्यों कर रहे लोग?
AajTak
ICC World Cup 2023: भारतीय टीम न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप-2023 के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में चली गई है. ऐसे में जहां देशभर के क्रिकेट फैन खुशियां मना रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर अचानक वड़ा पाव ट्रेंड कर रहा है.
विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मुंबई में खेला गया. इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में भारत को शुरुआत दिलाई. उन्होंने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले के पहले ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. रोहित ने शुभमन गिल के साथ साझेदारी में कुल 71 रन बनाए. भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है. इस जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल है.
वर्ल्ड कप से वड़ा पाव का क्या लेना?
लेकिन इस सब के बीच अचानक ट्विटर पर वड़ा पाव क्यों ट्रेंड कर रहा है? इसका वर्ल्ड कप से क्या लेना देना? हुआ यूं कि, रोहित शर्मा जब पिच पर आए तो कॉमेंट्री कर रहे हार्षा भोगले ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
'मेरे वडा पाव को कोई संभालो'
दरअसल, जब रोहित शर्मा चौके छक्कों के साथ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी हर्षा भोगले ने कहा कि 'मेरे वडा पाव को कोई संभालो'. ये उन्होंने किस संदर्भ में और क्यों कहा ये तो साफ नहीं है लेकिन रोहित शर्मा के फैंस को ये कमेंट कतई पसंद नहीं आया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












