
Women's Day Success Story: पति की मौत के बाद बनाए रखा हौसला, 20 साल से पंक्चर बनाकर पाल रहीं परिवार
AajTak
आज महिला दिवस के मौके पर कई महिलाओं की जिंदगी से जुड़ा संघर्ष सामने आ रहा है, जो एक मिसाल है. मध्य प्रदेश के विदिशा (Madhya Pradesh Vidisha) की रहने वाली सरजू बाई बीते 20 साल से पंक्चर बनाने का काम कर अपना परिवार पाल रही हैं.
जिंदगी में मुश्किलों से सामना हर दिन-हर मोड़ पर करना पड़ता है, लेकिन हौसले के दम पर इन मुश्किलों की चुनौती से आगे बढ़ जाना ही हमें मंजिल तक पहुंचाता है. ऐसी ही मिसाल दी है मध्यप्रदेश के विदिशा (Madhya Pradesh Vidisha) जिले की सरजू बाई ने.
कुछ साल पहले सरजू बाई के पति पैरालाइज हो गए थे. वह चल नहीं सकते थे. कुछ काम नहीं कर सकते थे. इसके बाद एक साल पहले उनका निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में भी सरजू बाई ने हार नहीं मानी और पंक्चर जोड़कर अपने बच्चों का पालन पोषण करने लगीं. सरजू बाई पिछले 20 साल से पंक्चर बनाकर परिवार पाल रही हैं.
सरजू बाई ने अपने दृढ़ निश्चय के साथ अपने पति के न रहने पर भी अपने बच्चों को कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी. विदिशा की सरजू बाई के पति का एक साल पहले निधन हो गया था. इसके बाद उनकी पत्नी, बेटे और बेटी बेसहारा हो गए. इसके बाद सरजू के सामने आजीविका चलाने की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी थी.
आजीविका का साधन मानकर करने लगी मेहनत
सरजू कहती हैं कि विकलांगता ने मेरे पति को तो मुझसे छीन लिया, लेकिन मैं हार जाऊंगी तो मेरे बच्चों को क्या होगा. मैंने अपने आंसुओं को अपनी ताकत बना लिया है. सबसे पहले पंचर जोड़कर 10-10 रुपये से बचत की. उससे आटा लेकर परिवार पालती रही. फिर थोड़ी हिम्मत बढ़ी और पंक्चर की दुकान को ही अपनी आजीविका का साधन मानकर मेहनत करने लगी.
इस काम को ही आजीविका का साधन बना लिया, ताकि अब बच्चों को एक बेहतर भविष्य दे पाऊं. सरजू पिछले 20 साल से पंक्चर जोड़कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं. उनका कहना है कि ये दुख उनके जीवन में परीक्षा की घड़ी है. बच्चे पढ़ लिख जाएंगे तो मेरी मेहनत कुछ हद तक तो सफल होगी.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





