
Wildfires rage in Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 70 हजार लोगों को करना पड़ा रेस्क्यू
AajTak
Wildfires rage in Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग शहर की तरफ बढ़ती जा रही है. इस भीषण आग ने एक हजार से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में लेकर तबाह कर दिया है. दो लोगों की मौत हो चुकी है. 70 हजार लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है.
अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LOS ANGELES) के जंगलों में भीषण आग लग गई है, जो अब तेजी से शहर की तरफ फैल रही है. इस भीषण आग के कारण अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. 70 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. इस आग की चपेट में अब तक एक हजार से ज्यादा इमारतें आ चुकी हैं. लॉस एंजिल्स से इस हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि आग के कारण इमारतें जलकर खाक हो गई हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हवा के कारण आग और तेजी से फैल रही है. बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना सबसे पहले मंगलवार (7 जनवरी) को सामने आई थी, जो तब से लेकर अब तक तेजी से फैल रही है.
सबसे ज्यादा ये इलाका प्रभावित
आग ने सबसे ज्यादा पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके में नुकसान पहुंचाया है. यहां आग ने 5 हजार एकड़ से ज्यादा जगह को अपनी चपेट में ले लिया है. यह इलाका लॉस एंजिल्स के पूर्व में सांता मोनिका और मालिबू के समुद्र तटीय शहरों के बीच स्थित है. यहां पर कई फिल्म, टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सितारों का घर है. लॉस एंजिल्स काउंटी के फायर चीफ एंथनी मार्रोन के मुताबिक अब तक आग के कारण एक हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं.
आग का तीन तरफा अटैक

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










