
WhatsApp यूजर्स पर साइबर अटैक, Meta ने किया कंफर्म और कई लोगों के अकाउंट हुए हैक
AajTak
Meta ने कंफर्म कर दिया है कि कुछ WhatsApp यूजर्स पर साइबर अटैक हुआ. इजरायल की स्पाईवेयर कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशन से सॉफ्टवेयर पर आरोप लगे हैं कि उसने अपने एडवांस्ड टेकनीक का इस्तेमाल करके कई लोगों को टारगेट किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Meta ने कंफर्म किया है कि WhatsApp पर हैकर्स का हमला हुआ था. इस हैकिंग में जीरो क्लिक टेकनीक का इस्तेमाल किया गया. पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि चंद WhatsApp यूजर्स साइबर अटैकर्स के निशाने पर हैं.
Meta ने इस साइबर अटैक को लेकर आरोप लगाए हैं कि Paragon के सर्विलांस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है, जिसका नाम Graphite है. WhatsApp के मालिक Meta ने बताया कि इस साइबर अटैक में करीब 90 लोगों को शिकार बनाया है.
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप की तरफ से कंफर्म किया जा चुका है कि साइबर अटैकर्स 90 लोगों तक पहुंचे, उनको शिकार बनाया और संभवतः उनके डेटा में सेंधमारी की. ये 90 लोग जर्नलिस्ट और कई बड़े शख्स बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp Scam का नहीं होंगे शिकार, ऑन करनी होगी ये सेटिंग
Meta ने कंफर्म किया है कि अटैकर्स ने चुनिंदा लोगों को शिकार बनाया. इसमें जर्नलिस्ट और सिविल सोसायटी के कई मेंबर्स शामिल रहे. कंपनी का मानना है कि ये लोग 20 अलग-अलग देशों में मौजूद हैं.
Paragon Solution का Graphite, असल में जीरो क्लिक टेकनीक पर काम करता है. इसका मतलब है कि बिना क्लिक के यह डिवाइस में पहुंच सकता है और डेटा में सेंधमारी करने की क्षमता रखता है. मोबाइल मालिक को इस सेंधमारी की कानों-कान खबर नहीं होगी. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









