
WhatsApp पर जल्द आ सकता है वॉयस मैसेज के लिए ये नया अपडेट, बदलेगा एक्सपीरिएंस
AajTak
WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. WhatsApp पर वॉयस मैसेज भेजने का भी ऑप्शन दिया गया है. लेकिन, इसमें एक खामी है आप वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करने के बाद सुन नहीं सकते हैं. इसे आपको सीधे यूजर्स को या तो सेंड करना होता है या आप इसे डिलीट कर सकते हैं.
WhatsApp काफी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. WhatsApp पर वॉयस मैसेज भेजने का भी ऑप्शन दिया गया है. लेकिन, इसमें एक खामी है आप वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करने के बाद सुन नहीं सकते हैं. इसे आपको सीधे यूजर्स को या तो सेंड करना होता है या आप इसे डिलीट कर सकते हैं.
अब एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp इस खामी को दूर करने पर काम कर रहा है. WhatsApp के वॉयस मैसेजिंग फीचर को अपडेट किया जा रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स वॉयस मैसेज को बीच में पॉज भी कर सकते हैं. नए फीचर के बाद यूजर्स के पास इसे प्रीव्यू करने का ऑप्शन रहेगा. इससे ऐप की यूजेबिविलिटी बढ़ेगी. ये फीचर जारी होने का बाद आप वॉयस मैसेज को भी रिकॉर्ड करते टाइम पॉज भी कर सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









