
WhatsApp का बड़ा कदम, एक महीने में बैन किए 71 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
WhatsApp Account Ban: वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाता है. इसके तहत कंपनी हर महीने तमाम संदिग्ध अकाउंट्स को बैन करती है. इसके अलावा यूजर्स द्वारा रिपोर्ट्स किए गए अकाउंट्स का रिव्यू किया जाता है और उन पर कार्रवाई की जाती है. ऐप ने बताया है कि सितंबर महीने में उन्हेंने 71 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन किया है.
WhatsApp ने हर महीने की तरह ही सितंबर में भी लाखों अकाउंट्स को बैन किया है. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने सितंबर महीने में 71.1 लाख अकाउंट्स को बैन किया है. इन अकाउंट्स को IT नियमों के मुताबिक बैन किया गया है. दरअसल, वॉट्सऐप हर महीने IT नियमों के मुताबिक भारत में यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाता है.
इसके तहत कंपनी हर महीने रिपोर्ट भी जारी करती है, जिसमें बैन किए गए अकाउंट्स और दूसरी डिटेल्स दी गई होती है. कंपनी ने बताया है कि सितंबर में 71.1 लाख वॉट्सऐप अकाउंट को बैन किया है, जिसमें 25.7 लाख को किसी यूजर की शिकायत से पहले बैन किया गया है.
बता दें कि भारतीय यूजर्स को उनके नंबर से पहचाना जाता है, जिनकी शुरुआत +91 कोड से होती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 के बीच इन अकाउंट्स को बैन किया गया है. यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायत और उस पर उठाए गए कदम की जानकारी भी दी गई है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आने वाले हैं कई नए फीचर्स, मैसेज से लेकर डिजाइन तक होंगे बड़े बदलाव
WhatsApp ने इस मामले में बताया है कि 10,442 यूजर्स ने सितंबर महीने में रिपोर्ट की है. इसमें 1031 रिपोर्ट्स अकाउंट सपोर्ट से संबंधित हैं. इसके अलावा 7,396 रिपोर्ट्स बैन अपील की थी, अन्य सपोर्ट के मामले 1,518 हैं, प्रोडक्ट सपोर्ट से जुड़ी रिपोर्ट्स 370 हैं और सेफ्टी से जुड़ी 127 रिपोर्ट्स की गई हैं.
कंपनी ने 85 अकाउंट्स को रिपोर्ट के आधार पर बैन किया है. यूजर्स को सेफ रखने के लिए कंपनी हर महीने इस तरह के कदम उठाती है.वॉट्सऐप ने अगस्त में 74 लाख अकाउंट्स को बैन किया था. इसमें 35 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर की शिकायत से पहले ही बैन किया गया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











