
WhatsApp का बड़ा एक्शन, बंद किए 70 लाख भारतीय अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती
AajTak
WhatsApp ने 71 लाख भारतीय अकाउंट्स को बंद कर दिया है. कंपनी ने यह एक्शन पॉलिसी उल्लंघन और रिपोर्ट्स मिलने के बाद लिया है. यह जानकारी कंपनी ने अपनी मंथली रिपोर्ट में दी और बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच में इन अकाउंट्स को बैन किया है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp ने कुछ भारतीय अकाउंट्स पर बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें बैन कर दिया है. यह संख्या 71 लाख है और बैन होने के बाद वे इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. रिपोर्ट से पता चला है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट साइबर फ्रॉड और स्कैम से संबंधित हैं, जबकि अन्य लोगों ने WhatsApp की पॉलिसी का उल्लंघन किया है.
WhatsApp ने अपनी मंथली रिपोर्ट को जारी किया. Meta के मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने खुलासा किया है कि उसने करीब 71 लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. ये अकाउंट 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक के बीच किए गए हैं. इन लोगों ने ऐप का गलत इस्तेमाल किया है. साथ ही कंपनी ने बताया कि अगर आगे भी यूजर्स कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करेंगे, तो उन्हें भी बैन किया जाएगा.
WhatsApp ने टोटल 71,82,000 अकाउंट को बैन किया है. ये सभी अकाउंट 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 के बीच में बंद किए गए हैं. दरअसल, कंपनी एडवांस मशीन लर्निंग और डेटा एनालाइज करता है, जिससे संदिग्ध गतिविधि वाले अकाउंट की पहचान की जाती है. भारत समेत दुनियाभर में इसके अरबों यूजर्स हैं, जो डेली इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और एक दूसरे को मैसेज, फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज आदि भेजते हैं.
यह भी पढ़ें: एक फीचर को लेकर सरकार से भिड़ गया WhatsApp, क्या देश से जाना ही है विकल्प?
अप्रैल 2024 में WhatsApp को करीब 10 हजार रिपोर्ट्स मिली हैं, जो अलग-अलग नियम का उल्लंघन कर रहे थे. इसमें से सिर्फ 6 अकाउंट्स पर रिपोर्ट्स से आधार पर एक्शन लिया है और कई अभी प्रोसेस से गुजर रहे हैं. यह दिखाता है कि अकाउंट बैन के लिए कंपनी स्ट्रांग क्राइटेरिया का इस्तेमाल करती है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेश का झांसा, मोटी कमाई का लालच... WhatsApp के जरिए ऐसे लगाया 9 करोड़ का चूना

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











