
West Bengal: घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली बुजुर्ग की लाश, SIR को बताया मौत की वजह
AajTak
उत्तर दिनाजपुर जिले में एक 64 साल के शख्स की संदिग्ध हालात में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार का आरोप है कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से जुड़े नोटिस मिलने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में था. शव घर में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वेस्ट बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक 64 साल के व्यक्ति का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बबलू पाल के तौर पर हुई है, जो रायगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पालपारा इलाके का रहने वाला था.
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह सूचना मिली कि बबलू पाल अपने घर में लटके हुए मिले हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
परिवार के सदस्यों ने मौत के पीछे गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के दूसरे चरण से जुड़ी हियरिंग का नोटिस मिलने के बाद से बबलू पाल लगातार मानसिक तनाव में थे. उन्हें डर था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है.
उन्हें यह भी डर हो गया था कि उनको गैर-कानूनी माइग्रेंट घोषित किया जा सकता है. परिजनों ने यह भी दावा किया कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वहां से एक सुसाइड नोट मिला है. हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हर एंगल से इस मामले को देखा जा रहा है. मृतक पेशे से स्क्रैप डीलर था. उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जिसकी माध्यमिक यानी कक्षा 10 की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होने वाली है. इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक कृष्ण कल्याणी मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की है. उन्होंने इस घटना के लिए इलेक्शन कमीशन को जिम्मेदार ठहराया. उनका आरोप है कि SIR को लेकर लोग भारी मानसिक दबाव में हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






