
BJP का सीएम, जेडीयू के दो डिप्टी सीएम? बिहार में सत्ता पलट की पटकथा तैयार
AajTak
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां जेडीयू और बीजेपी के बीच सत्ता संतुलन बदलने की तैयारी है. नए समझौते के तहत बीजेपी ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आकर मुख्यमंत्री पद संभाल सकती है, जबकि जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलेंगे. यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल लगभग तय माना जा रहा है, जहां सत्ता का संतुलन बदलने की तैयारी है. नए समझौते के तहत जेडीयू और बीजेपी के बीच भूमिकाएं उलटने जा रही हैं. अब तक जेडीयू नेतृत्व में चल रही सरकार में बीजेपी ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आएगी और मुख्यमंत्री पद उसके खाते में जाएगा.
सूत्रों के अनुसार, इस नई व्यवस्था में जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्री पद दिए जाएंगे. सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इससे राज्य की मौजूदा राजनीतिक संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना नया कार्यकाल शुरू करेंगे. इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता छोड़ देंगे. जेडीयू सूत्रों का कहना है कि वे केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बजाय राज्यसभा सदस्य के रूप में सक्रिय रहेंगे.
यह भी पढ़ें: नीतीश का इशारा, जेडीयू का इनकार...क्या सम्राट बन पाएंगे बिहार के नए चौधरी?
नई सरकार का फॉर्मूला और मंत्रालयों का बंटवारा
गठबंधन के नए फॉर्मूले के तहत सरकार की संरचना में बदलाव किया जाएगा. बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ 15 मंत्री पद होंगे, जबकि जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्रियों समेत 16 मंत्री पद दिए जाएंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






