
Weight loss: 23 साल की लड़की ने घटाया 44 KG वजन, इस टेक्निक से किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
Transformation Journey: हम आपको 23 साल की एक ऐसी लड़की की वेट लॉस जर्नी (Weight Loss Journey) के बारे में बता रहे हैं, जिसने अपना 44 किलो वजन कम किया है. वजन कम कैसे किया? वर्कआउट प्लान क्या था? किस तरह की डाइट ली? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Transformation Journey: 23 साल की एक लड़की ने अपने खाने की आदत पर कंट्रोल करके अपना लगभग 40 किलो वजन कम कर लिया है. वेट लॉस के बाद लड़की को पहचानना भी मुश्किल हो गया है. दरअसल, सिडनी की रहने वाली एबी विलियम्स (Abby Williams) ने मात्र 14 साल की उम्र से ही एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए एक रेस्टोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था. जॉब का मतलब यह था कि वह अपनी शिफ्ट के दौरान कितनी भी फ्रेंच फ्राई, बर्गर और आइसक्रीम खा सकती थी. हर किसी के लिए अनलिमिटेड टेस्टी फूड्स खाना उसका सपना होता है. बस फिर क्या था धीरे-धीरे एबी का वजन बढ़ता गया और उसका वजन कुछ ही समय में 98 किलो हो गया. फिर एबी ने कुछ ऐसा किया कि उसने अपना 40 किलो वजन कम कर लिया और आज एबी का वेट मात्र 58 किलो है. एबी के इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कौन से फैक्टर्स हैं, इस बारे में एबी ने इंटरव्यू के दौरान बताया.
ऐसे आया वेट लॉस का ख्याल
एबी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, मेरा वजन शुरू से ही इतना अधिक नहीं था, बस मेरी जॉब में आने के बाद मेरा वजन इतना बढ़ा. फ्राई, बर्गर और आइसक्रीम खाकर मेरा वजन और कमर का साइज लगातार बढ़ता जा रहा था. बढ़ते हुए वजन के कारण मैं काफी डिमोटिवेट फील कर रही थी और मैं अपने आपको शीशे में भी नहीं देख सकती थी.
एबी ने आगे कहा, मुझे उस समय नहीं पता था कि मेरा वजन क्यों बढ़ रहा है. अगर मुझे उस समय पता होता कि आखिर किस कारण से मेरा वजन बढ़ रहा है तो मैं अपने आपको उस समय भी कंट्रोल कर सकती थी. आखिरकार 2017 में जब मेरा वजन 98 किलो हुआ तो पार्टी में जाने के लिए मेरी एक भी ड्रेस मुझे नहीं आ रही थी. बस उस दिन मैंने सोच लिया था कि मुझे वेट लॉस करना है और 2018 में मैंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की. ऐसे की फिटनेस जर्नी की शुरुआत
एबी ने बताया, उन्होंने अपनी खाने की गलत आदतों को छोड़ा और हेल्दी चीजें खाना शुरू कीं. वे नाश्ते में एक बेकन और अंडा मैकमफिन खाती थीं. इसके बाद दोपहर के भोजन में छह नगलेट्स के साथ एक चीज बर्गर खाती थीं. इसके अलावा, वे दिन भर संतरे का जूस और नींबू पानी भी पीती थीं.
एबी ने आगे कहा, "फास्ट फूड की आदतों को छोड़ने और कैलोरी काउंट के बाद मैं कम से कम 10 हजार कदम चलती थीं. ऐसा करके मात्र 18 महीनों में मैंने 44 किग्रा वजन कम कर लिया. लेकिन मैंने अभी वापस से 4 किलो वजन बढ़ाया है ताकि मैं फिट रह सकूं. वजन कम होने का मतलब हमेशा स्वस्थ नहीं होता. मेरा वजन 54 किग्रा हो गया था लेकिन उस समय मुझे अंदर से स्वस्थ महसूस नहीं हो रहा था इसलिए मैंने अपना 4 किलो वजन बढ़ाया और अब मुझे काफी अच्छा महसूस होता है."

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









