
Weight Loss के चक्कर में गई लड़की की जान, वर्कआउट के दौरान तोड़ा दम! PHOTOS
AajTak
लड़की ने 90 किलो वेट लॉस (Weight Loss) करने की ठानी थी. इसके लिए खाना-पीना एकदम कम कर दिया था. लेकिन (Gym, Workout) करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन उसे अस्पताल जे जाया गया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
वजन घटाने की सनक ने 21 साल की एक लड़की की जान ले ली. उसने 90 किलो वेट लॉस (Weight Loss) करने की ठानी थी और इसके लिए खाना-पीना एकदम कम कर दिया था. लेकिन भूखे पेट वर्कआउट करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मामला चीन के शांक्सी प्रांत का है.
शंघाई मॉर्निंग न्यूज के मुताबिक, चीनी सोशल मीडिया पर लड़की कुइहुआ (Cuihua) के नाम से फेमस थी. यहां उसके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में थी. बीते शनिवार को वर्कआउट करते हुए उसकी मौत हो गई. खुद इंफ्लुएंसर कुइहुआ के पैरेंट्स ने इस बात का खुलासा किया है.
Douyin (टिकटॉक का चीनी वर्जन) पर पैरेंट्स ने लिखा- 'हमारी बच्ची अब नहीं रही. आप सभी के लव और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. प्लीज आप लोग ऐसा न करना. हालांकि, पैरेंट्स ने कुइहुआ के मौत का कारण नहीं बताया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वह वर्कआउट के बाद अस्वस्थ महसूस कर रही थी.
स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया कि कुइहुआ का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था. वह जल्द से जल्द अपना वेट 200 पाउंड (तकरीबन 90 किलो) तक कम करना चाहती थी. इसके लिए उसने एक फिटनेस कैंप जॉइन किया था, जहां वो डेली वर्कआउट करती थी.
कुइहुआ कई घंटे जिम में पसीना बहाती, सख्त डाइटिंग रूल फॉलो करती. मगर हद तो तब हो गई जब वजन घटाने की सनक में उसने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया. इस दौरान 2 महीनों में उसका वजन 25 किलो तक कम हो गया. खुद कुइहुआ ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. उसका अगला टारगेट 6 महीने में 10 किलो और कम करने का था. लेकिन इससे पहले ही उसके साथ अनहोनी हो गई.
कई फोटोज में कुइहुआ को जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है. एक जगह वो काफी भारी वजन उठा रही है. कुछ फोटोज में वो वर्कआउट के दौरान संघर्ष करती नजर आई. आखिर में वर्कआउट के दौरान ही उसकी मौत हो गई. अब कुइहुआ की मौत ने सोशल मीडिया पर बहस तेज कर दी कि क्या वजन कम करने का ये तरीका सही है?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









