
Weekly Rashifal: सितंबर के आखिरी सप्ताह में इन 4 राशियों को होगा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल
AajTak
Weekly Rashifal: सितंबर माह का चौथा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: सितंबर माह का आखिरी सप्ताह शुरू होने जा रहा है. नया सप्ताह 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह की शुरुआत पितृ पक्ष और अनन्त चतुर्थी से होने जा रही है जिसके कारण ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, कर्क, सिंह, तुला और धनु वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहद शुभदायक रहेगा. अनुशासन और संयम से सफलता मिलेगी. इस समय अवसरों का लाभ उठाएं. मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी. नए व्यापार पर ज्यादा ध्यान लगाएं. धर्म आस्था पर लगा रहेगा विश्वास. स्वास्थ्य के संकेतों को अनदेखा न करें. यात्रा में सतर्कता रखें.
2. वृष- मेहनत और सामंजस्य के कारण इस नए सप्ताह में सभी लक्ष्य प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की सोच रहेगी. सप्ताह की शुरुआत प्रभावशाली रह सकती है. आवश्यक कार्यों को सबसे पहले समाप्त करें. विपक्षी शांत रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
3. मिथुन- परीक्षा और प्रतियोगिता के लिए ये सप्ताह सहायक रहेगा. मेहनत लगन से सफलता मिलेगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. शुरुआत साधारण रहेगी. कार्य और व्यापार में लाभ होगा.
4. कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके मन में खुशी रहेगी. सबको प्यार देने की इच्छा रहेगी. परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. आप का रुका हुआ कोई काम बन सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत देखकर आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है.
5. सिंह- कुछ खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. रुटीन पर फोकस रखें. मित्र सहयोगी रहेंगे. कारोबारी मामलों में लाभ हो सकता है. पेशेवरता में ध्यान से कार्य करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












