
Weather Updates: बदल रहा मौसम, हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में आंधी, बारिश के आसार
AajTak
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. जबकि हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल और आस-पास के इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) बना हुआ है. जबकि उत्तर पश्चिम राजस्थान में चक्रवाती सर्कुलेशन है. जिसके प्रभाव से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. Himachal Pradesh: Jubling village of Lahaul-Spiti district covered in a blanket of snow. pic.twitter.com/EPdv6hqjdT मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल और आस-पास के इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. जिससे पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ठक गए हैं. मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए भी बर्फबारी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












