
Weather Update Today: 40 के पार पारा, UP समेत इन चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर जारी होगा. वहीं, आज के लिए कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने लू चलने की बात कही है. इसी के साथ कुछ राज्यों में आज बारिश भी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.
Weather Update Today: देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है. चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. इस गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीटवेव की बात कही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में हीटवेव से लोगों को परेशानी हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने इस बार थोड़ी राहत की भी खबर दी है. आनेवाले दिनों में मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम के राज्यों में बारिश की बात कही है.
क्या है आईएमडी का अपडेट? मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज यानी 20 मई से 22 मई तक हीटवेव लोगों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और कल हीटवेव की स्थिति रहेगी. वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 23 मई के बीच हीटवेव लोगों को परेशान करेगी. बारिश की बात करें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 से 25 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में नजर आएगा.
नई दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. 21 मई को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 23 मई से नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल आईएमडी की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. 24 मई से लखनऊ में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. 23 मई सेयहां भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार और केरल में एक या दो जगह पर मध्यम बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और तटीय ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



