
Weather Update Today: गर्मी से अभी राहत नहीं, इन राज्यों में अगले 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट
AajTak
Weather Today, Mausam Ka Haal: देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इन राज्यों को जल्द गर्मी से रहात मिलती भी नहीं दिख रही है. भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए हीटवेव (Heatwave) की चेतावनी भी जारी की है. जानिए, किन राज्यों में लोगों को झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े.
Weather Update Today, IMD Prediction, Heatwave Alert: देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं. यूपी-बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की मानें, तो गर्मी और हीटवेव से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है. अगर बात आज 12 मई के तापमान की करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा.
कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो आज राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
जानिए प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
यहां क्लिक कर पता करें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल
इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिन परेशान करने वाले हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों में 12 से 15 मई तक के बीच में हीटवेव की चेतावनी दी है.
दिल्ली में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस वीकेंड में गर्मी और बढ़ते तापमान से दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











