
Weather Update: शिमला से लखनऊ तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का मौसम
AajTak
Rainfall Alert: हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक विभिन्न राज्यों में बारिश होने की संभावना है. यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. IMD के मुताबिक, शिमला, मुंबई और कोलकाता समेत देश भर के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
Weather Update Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का ये सिलसिला अभी 20 सितंबर तक बना रह सकता है. मॉनसून की ट्रफ रेखा वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर निकल चुकी है. ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत झारखंड और कोलकाता में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज, 18 सितंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 22 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
प्रमुख शहरों का तापमान
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम 32 डिग्री दर्ज की जा सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना बनी हुई है. शिमला, मुंबई और कोलकाता में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. साथ ही अगले कुछ दिन विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










