
Petrol Pump Rules: एक दिन में पेट्रोल पंप से कितना खरीद सकते हैं तेल? कैन-बोतल को लेकर ये नियम
AajTak
Petrol purchase limit India: अगर किसी को 20, 50 या 200 लीटर पेट्रोल-डीजल ड्रम में चाहिए, तो इसके लिए आमतौर पर परमिट/लाइसेंस जरूरी होता है. पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत इसके नियम बने हुए हैं.
तीन हफ्ते बीत चुके हैं, युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है, और अब युद्ध का असर हर देश में दिखने लगा है. खासकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. भारत के भी कई हिस्सों में पैनिक बॉयिंग हो रही है.
हालांकि सरकार ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है, और कहा है कि देश में अभी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, अभी भी भारत के पास करीब 60 दिनों के कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
यही नहीं, सरकार लगातार रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (Strategic Petroleum Reserves- SPR) को बढ़ाने पर काम कर रही है, अफ्रीकी देश और रूस से अधिक मात्रा में कच्चे तेल आयात किए जा रहे हैं. देश में तेल की कमी नहीं हो, इसे देखते हुए सभी रिफाइनरियों को फुल कैपेसिटी पर चलाया जा रहा है.
देश के कई हिस्सों में अफवाह से पैनिक बॉयिंग
लेकिन इस बीच देश के कुछ शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं, लोग बाइक और कार की ऑयल टैंक को फुल करवा रहे हैं, ताकि इमरजेंसी में काम आए. लेकिन सरकार ने लोगों से अपील की है कि जितनी जरूरत है, उतने ही पेट्रोल-डीजल अपने वाहनों में भरवाकर रखें. घर में स्टोरेज करना कानूनी अपराध है और खतरे से भी खाली नहीं है.
लेकिन इस बीच सवाल ये उठता है कि एक सामान्य व्यक्ति कितना पेट्रोल-डीजल खरीद सकता है. वैसे तो नियम कहता है कि आप अपने वाहन में जितना चाहे उतना तेल भरवा सकते हैं , जितनी बार मर्जी है, उतनी बार जाकर भरवा सकते हैं. लेकिन जहां तक अलग से पेट्रोल-डीजल लेने की बात है तो आमतौर पर 2 से 5 लीटर तक पेट्रोल कैन में मिल जाता है. जरूरत बताने पर कई पेट्रोल पंप 5-10 लीटर तक भी दे देते हैं. हालांकि तेल आपको आम प्लास्टिक की बोतल नहीं मिलेगा, स्टील या हैवी प्लास्टिक की बोतल (Approved Container) में ही मिलेगा.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.









