
Weather Update: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, बद्रीनाथ धाम में बिछी बर्फ की 3 से 4 फीट मोटी चादर, देखें Video
AajTak
Snowfall in Badrinath: उत्तराखंड में मौजूद भगवान विष्णु का सर्वश्रेष्ठ धाम बद्रीनाथ एक बार फिर से जबरदस्त बर्फबारी के दौर से गुजर रहा है. यहां पिछले 3 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है जिस कारण यहां कड़कड़ाती सर्दी का सितम भी देखने को मिल रहा है.
Heavy snowfall in Hilly areas: पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी जीवन पर भारी पड़ रही है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां बर्फ की सफेद चादर तले गुम हो गई हैं. कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कश्मीर से उत्तराखंड तक जगह-जगह हाईवे बंद हैं. कहीं हाईवे पर जमे टनों बर्फ ने मुसाफिरों का रास्ता रोक लिया है तो कहीं रोजमर्रा की जिंदगी की जरूरी भागदौड़ की राह को सफेद आफत ने रोक दिया है. #WATCH | Doda district of Jammu & Kashmir received heavy snowfall this morning. pic.twitter.com/Q8REbEyAJe

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










