
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में दिनभर बारिश के आसार
AajTak
Weather Forecast: दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. दिनभर दिल्ली एनसीआर का मौसम इसी तरीके से बना रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. तेज हवाओं और घने बादलों के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. जिसके चलते दिनभर दिल्ली-एनसीआर का मौसम इसी तरीके से बना रहेगा. पिछले दो दिनों ने रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक गरज के साथ 30-60 किमी/घंटा की गति के साथ तेज़ हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश दिल्ली और एनसीआर (बदुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात) के अधिकांश स्थानों पर होने की संभावना है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












