
Weather Update: दिल्ली में गिरा पारा, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ki Jankari: दिल्ली से राजस्थान तक मौसम बदल रहा है. इन राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी. यहां पढ़िए आज के मौसम का पूरा हाल.
Weather Update Today, IMD: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस होने लगी है. वहीं, राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. इसके अलावा, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज, 18 नवंबर को सुबह के वक्त दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. IMD की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आनेवाले दिनों में दिल्ली के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. आज दिल्ली के पालम स्टेशम पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ और गाजियाबाद में आज कोहरा नहीं रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शेखावाटी व उत्तरी राजस्थान में बादलों की वजह से तापमान में बढ़त हो रही थी, पर उसका असर कम होने के साथ ही तापमान में कमी होना शुरू हो गई है. जिसका असर आगामी दो- तीन दिन तक जारी रह सकता है. इसके बाद फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.
इन राज्यों में बारिश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. स्काईमेट की ओर से दी गई जानकारी की मानें तो उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











