
Weather Update: कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्लीवासियों की इस हफ्ते बढ़ेंगी मुश्किलें, मौसम को लेकर IMD ने दी ये चेतावनी
AajTak
Delhi Rainfall: लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश (Delhi rainfall) हुई थी, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. अब इस हफ्ते फिर से राजधानी में बारिश हो सकती है.
Delhi Weather Update, Delhi rainfall: उत्तर भारत (North India Cold Wave) के विभिन्न राज्यों में पिछले एक महीने से ठंड का कहर जारी है. हाल के दिनों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम खत्म नहीं हुआ है. लोग कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश (Delhi rainfall) हुई थी, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











