
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें आज का मौसम
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो देशभर के ज्यादातर हिस्सों में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. देश की राजधानी नई दिल्ली में आज मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट.
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो अभी देश के बहुत से राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा. IMD ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी.
जानिए अन्य शहरों के मौसम का हाल
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है. बारिश के बीच भूस्खलन के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है. ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के पागलनाला में भी लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं. IMD ने अगले 3 तीन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगल तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, तीन दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
दिल्ली में कब होगी बारिश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











