
Weather Today, 09 February: गाजियाबाद में आसमान रहेगा साफ, इन 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आज के मौसम का हाल
AajTak
देश के कई राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों में आज आसमान साफ रहेगा. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
IMD Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी की ठिठुरन और कोहरे का सितम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. वहीं, आज कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसी के साथ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, सुबह के वक्त कुहासा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में दिल्ली के अधिकतम तपमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
क्या दिल्ली में खत्म हो गई सर्दी? मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली वसंत ऋतु के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. 15 फरवरी तक देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसी के साथ, दिल्ली में सर्दियां खत्म हो जाएंगी.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज सुबह के वक्त कोहरा रहेगा, लेकिन दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











