
Weather Today: यूपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, दिल्ली से लखनऊ तक ठंडी हवाएं, जानें उत्तर भारत का मौसम
AajTak
North India Weather Today: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए गर्मी से राहत मिले रहने की खबर दी है. IMD के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. जानिए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
WeatherForecast Latest Update, IMD Rainfall Alert: मौसम में बदलाव के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और भीषण गर्मी से राहत मिली है. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ला, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहने और आंधी-बारिश की संभावना जताई है. आंधी-बारिश और तेज हवाओं के बीच उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली में अगर आज, 23 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज दिल्ली-एनसीआर में दिन भर आंधी-तूफान और बारिश की की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
Jind, Panipat, Gohana, Gannaur, Meham, Sonipat, Kharkhoda (Haryana) Saharanpur, Gangoh, Deoband, Nazibabad, Shamli, Muzaffarnagar, Kandhla, Bijnaur, Khatauli, Hastinapur, Chandpur, Baraut (U.P.) during next 2 hours.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में खतरनाक आंधी के साथ बारिश, कई जगह उखड़े पेड़, फ्लाइट्स प्रभावितठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में बादलों का असर दिख रहा है. आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. लखनऊ समेत राज्य भर में ठंडी-ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज (सोमवार), 23 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, दिन भर गरज के साथ हल्की छींटे एवं बूंदाबांदी की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान? उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू से राहत की खबर है. मौसम विभाग की मानंद तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. यूपी के गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है.
ये भी पढ़ें: केरल में दस्तक देने वाला है मॉनसून, दिल्ली में हफ्ते भर लू से राहत, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











