
Weather Today: मुंबई से कोलकाता तक बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Rainfall Alert Today: मॉनसून की ट्रफ अब गंगानगर, हिसार, बरेली, गोरखपुर, गया, रांची, बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी की ओर जा रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है. इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और कोलकाता में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है.
Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश हो रही है. गोरखपुर, कुशीनर, देवरिया, आजमगढ़ और आस-पास के इलाकों में तीन दिनों से रुक-रुक बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा झारखंड और रांची में भी मौसम बारिश वाला बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज, 19 सितंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 19 से 22 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एंटी-साइक्लोनिक प्रवाह के कारण, अगले 05 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कम बारिश की संभावना है. वहीं, 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.
क्या है मॉनसून की स्थिति?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









