
Weather Today: मुंबई में होली के उल्लास के बीच बारिश, दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें आज का मौसम
AajTak
IMD Rainfall: महाराष्ट्र, गुजरात में जहां बढ़ते पारे के बीच गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे वहीं, आज होली के दिन, 7 मार्च को मौसम के करवट लेने से तापामन में कमी दर्ज की जा रही है. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में अचनाक मौसम बदल गया है. IMD के मुताबिक, मुंबई, राजस्थान, गुजरात में आज (मंगलवार) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
देश के कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है. बढ़ते तापमान के बीच मौसम के करवट लेने से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कुछ और राज्यों में बारिश की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 मार्च और कल के लिए मध्य भारत और पश्चिम भारत से जुड़े इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है.
महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 मार्च को महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज से 09 मार्च तक बारिश हो सकती है. मुंबई की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, मुंबई में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर नासिक की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दोपहर या शाम के वक्त गरज के साथ बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ल में होली के दिन यानी 08 मार्च को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय पर एक या दो बार मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी संभव है. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं. वहीं, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












