
Weather Today: भीषण लू की चपेट में राजस्थान-गुजरात, दिल्ली में भी आफत की गर्मी, अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिलाएगा राहत
AajTak
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे दिल्लीवासियों को तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा. राजस्थान के बॉर्डर वाले शहर बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था.
उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है और गर्मी ने अपनी तीव्रता से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. इसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे दिल्लीवासियों को तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा राजस्थान और गुजरात भीषण लू की चपेट में हैं. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने आफत मचा रखी है.
भीषण लू की चपेट में राजस्थान-गुजरात
राजस्थान के बॉर्डर वाले शहर बाड़मेर में कल अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था. जैसलमेर में 45°C, बीकानेर में 43.3°C, जोधपुर में 43°C, चित्तौड़गढ़ में 43.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है. वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 43°C, राजकोट में 43.9°C, भुज में 43°C, सुरेंद्रनगर में 44.2°C, डीसा में 43.3°C, गाँधीनगर में 42.5°C, बड़ौदा में 42°C में तापमान दर्ज हुआ. इन सभी जगहों का तापमान हीट वेव की श्रेणी में आता है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिलाएगा राहत
हालांकि 8 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर डालेगा. इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती सिस्टम बनेगा. साथ ही एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ इंडो-गंगेटिक मैदानों में फैलेगा. इसके चलते 9 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है. जिससे गर्मी में कुछ हद तक राहत मिलेगी.
आज भी जारी रहेगा गर्मी का कहर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












