
Weather Today: बिहार में 44 डिग्री का टॉर्चर, दिल्ली में आज बारिश लाएगी राहत, जानें मौसम
AajTak
Weather Updates Today: देश के कुछ राज्य हीटवेव से बेहाल हैं तो वहीं गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कुछ स्थानों पर आज बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
देश के कुछ राज्य हीटवेव की चपेट में हैं. वहीं, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के हिस्सों में अगले चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति रह सकती है. इसके बाद थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के लिए बारिश की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ नई दिल्ली में आज बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. आज नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, आज गाजियाबाद में रुक-रुक कर बारिश देखने को भी मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में 20 अप्रैल को भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
बिहार में हीटवेव करेगी परेशान मौसम विभाग की मानें तो बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, पटना में आज और कल हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है. भागलपुर की बात करें तो आज यहां हीटवेव की स्थिति रह सकती है. वहीं, भागलपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गया में भी आज हीटवेव की स्थिति रहेगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. वहीं, इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में एक-दो जगहों पर बर्फबारी भी संभव है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में भी छिटपुट बारिश संभव है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








