
Weather Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बरसेंगे बादल, जानें देश के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसके अलावा ओडिशा, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
देश के मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है. एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंडक बनी हुई तो वहीं दूसरी तरफ देश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप है. मौसम विभाग की मानें तो 22 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसके अलावा ओडिशा, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है. वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक-गोवा तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है. एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है. वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचेगा.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. यहां कई इलाकों में तड़के सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 22 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 22 से 23 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में 22 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है. 22 और 26 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 22 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 21 और 22 अप्रैल को कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है. वहीं 22 से 24 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



