
Weather Today: पंजाब से लेकर दिल्ली तक लू ने किया बेहाल, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जून तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट और असम व मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 17 जून तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट और असम व मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मॉनसून आने के बाद से ही देश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में तो जैसे आसमान आग उगल रहा है. गर्मी के कारण दिल्ली के लोगों को पानी और बिजली की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली का तापमानदेश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा दक्षिण मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा 20.5N/60E, 20.5N/63E, 20.5 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर. नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, 19.5E/88N, 21.5E/89.5 N, 23/89.5 N, 23E/89.5N और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक वहीं, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम उत्तराखंड और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




