
Weather Today: दिल्ली में क्या आज भी बरसेंगे बादल? इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य से 2.3 डिग्री कम है और कई इलाकों में जमकर बरसात भी हुई. इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज (25 जुलाई) के लिए भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है.
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. असम, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है.
मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग और BMC (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने मुंबई में 27 जुलाई तक हाई टाइड (ऊँची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी है. जुहू बीच, मरीन ड्राइव और अन्य समुद्री तटीय क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है. हाई टाइड के समय समुद्र की लहरें 4.5 मीटर (लगभग 15 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं. इससे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











