
Weather News: इस साल अगस्त में पिछले 12 सालों में सबसे कम बारिश हुई- मौसम विभाग
ABP News
Weather News: मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त में देश में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है. इस साल अगस्त में पिछले 12 साल में सबसे कम बरसात हुई है.
Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष अगस्त में पिछले 12 साल में सबसे कम बारिश हुई. अगस्त माह में बारिश में 24 फीसदी की कमी दर्ज की गई. विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के दो प्रमुख दौर देशभर में नौ से 16 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच सक्रिय रहे, जब भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा आसपास के प्रायद्वीपीय और पश्चिमी तट पर कम बारिश दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा, ‘‘ अगस्त 2021 में, देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) से कम से कम 24 फीसदी कम थी, जो 2009 से यानी पिछले 12 साल में सबसे कम रही.’’ इससे पहले अपने बयान में विभाग ने बताया था कि वर्ष 2002 के बाद से पिछले 19 सालों में इस साल अगस्त माह में सबसे कम बारिश दर्ज की गई.More Related News













